पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई

CM Bhupendra Patel’s birthday: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं. इसी क्रम में पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा,” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वे गुजरात को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सबसे आगे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक प्रगतिशील सोच के साथ वे गुजरात के विकास को गति देने और सुशासन की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लोगों की सेवा में उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल की कामना करता हूं.”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पोस्ट किया, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं.”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *