पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- ये संभालेंगे नई जिम्मेदारियां

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति वितरित किए. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें रोजगार मेले में शामिल हुए. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन देशभर के हजारों युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अब देश की विकास यात्रा के जिम्मेदार भागीदार बनने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजुकेशन समेत कई क्षेत्रों में युवा नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं. यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा. इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवारजनों को बधाई देता हूं. 

देश भर से चुने गए ये युवा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार में भीषण गर्मी का कहर, जानें अन्य राज्यों मे कैसा रहेगा मौसम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *