तेज रफ्तार डंफर ने सो रहे परिवार को कूंचला, चार की मौत, एक गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. पूरे परिवार के लोग बिजली न आने के चलते घर के बाहर सो रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर उन्हें कुचल गया. हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है.

यह हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में हुआ है. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंपर पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर बाहर सो रहे पूरे परिवार को रौंद दिया. 

हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रस्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल आरती का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार में भीषण गर्मी का कहर, जानें अन्य राज्यों मे कैसा रहेगा मौसम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *