Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 6 जुलाई को न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाने वाले है. शुक्रवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं.
बता दें कि पीएम मोदी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. इसके इतर दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के बाद इस दौरे को बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी, जानें आज का लेटेस्ट रेट