Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ. कुछ मिनटों तक चले इस झटकों भरे दौर ने यात्रियों के बीच दहशत फैला दी और कई लोग चोटिल हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए. मौके पर पहुंची कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं.
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है. साथ ही इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड, इस इकलौता गेंदबाज ने 22 बार किया कारनामा