दिल्ली को मिली नई इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा

Delhi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित व आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बुधवार यानी 19 अगस्त को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी. दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया गया. 

राजधानी में कामकाजी महिलाओं, छात्राओं व दैनिक महिला यात्रियों के सफर को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने ‘लेडीज स्पेशल’ बस सेवा की पुनः शुरुआत की है. नई बसों में 12 मीटर लंबी 88 इलेक्ट्रिक बसें और 9 मीटर लंबी 112 देवी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. नई इलेक्ट्रिक लेडीज स्पेशल बसें सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग व महिला बस मार्शल जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से पूरी तरह लैस हैं.

इसे भी पढ़ें:-दुनिया का अद्भुत और चमत्कारिक शिवलिंग, जो हर साल खुद-ब-खुद बढ़ता है, जानें रहस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *