गर्मी की चपेट में यूपी समेत 11 राज्य, कई जगहों पर बारिश की सम्भावना; पढ़ें IMD का अपडेट

 

Delhi news:  देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों का गर्मी और लू की वजह से बुरा हाल हो रहा है। वहीं यूपी समेंत कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले सात दिनों में देश के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू भी चल रही है। उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की सम्भावना है।

बढ़ा दिल्ली का तापमान

दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है।

11 राज्यों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। IMD ने किशनगंज और अररिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में कैसा रहेगा दिन?

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही पश्चिमी यूपी में लू के हालात बने रहेंगे। कानपुर, आगरा और लखनऊ जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

इन राज्यों में बारिश आसार 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में बिजली, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *