N Chandrasekaran Resigns: टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टाटा संस के बोर्ड ने फरवरी में एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त करने के फैसले को टाल दिया था. वहीं, 18 अगस्त को कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग होने वाली है.
यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब टाटा संस के निदेशक पद पर उनकी री-ज्वाइनिंग को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. चंद्रशेखरन ने भले ही अपने पद से इस्तीफा दिया है लेकिन उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक जारी रहेगा. कौन हैं टाटा संस का चेयरमैन पद छोड़ने वाले एन. चंद्रशेखरन, जानिए उनकी संपत्ति.
1963 में तमिलनाडु के मोहनूर गांव में एक किसान परिवार में जन्मे एन. चंद्रशेखरन की बचपन से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में रुचि थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत TCS में एक इंटर्न के तौर पर की और बाद में टाटा संस के चेयरमैन बने.
इसे भी पढ़ें:-16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार का मौसम