नितिन नवीन की टीम में कौन-कौन होगा शामिल? चर्चित नाम आए सामने

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक टीम में यूपी के 10 नेताओं को जगह मिल सकती है. जिसमें युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश होगी. इसी के साथ, बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव में इन नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई आई अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.

किसे मिलेगी जगह?

  • स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलेगी, महामंत्री बनाया जाएगा.
  • विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे.
  • नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे, हरीश द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं.
  • नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह, संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं.

नई टीम के सामने क्या-क्या चैलेंज?

नितिन नवीन की इस नई टीम का सबसे पहला चैलेंज 2027 है. 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में चुनाव के बिगुल बजने वाले हैं. सबसे कड़ा चुनाव यूपी का है और मौजूदा हालात को देखते हुए नितिन नवीन की टीम में फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *