पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होगें सुपरस्टार अजित कुमार, परिवार संग दिल्ली पहुंचे

New Delhi: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को जनवरी 2025 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। अब अभिनेता व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान ग्रहण करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित अपनी पत्नी शालिनी और बच्चों के साथ 28 अप्रैल, 2025 को दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करेंगे.

अजित कुमार के लिए यह हफ्ता काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से नवाजा जाएगा और फिर कुछ ही दिनों बाद, 1 मई को वह अपना जन्मदिन भी मनाएंगे।

परिवार के साथ दिखे अजित कुमार


हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजित कुमार को पत्नी शालिनी, बेटी अनुष्का और बेटा आद्विक के साथ देखा गया है। अभिनेता चेन्नई एयरपोर्ट पर परिवार के साथ दिखे हैं, जहां से वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाले हैं। अभिनेता को एयरपोर्ट पर काले और सफेद रंग के ब्लेजर पहने देखा गया है। 

द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कार से सम्मानित

अभिनेता अजित कुमार को आज सोमवार के दिन दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसी कारण अभिनेता आज चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। 

अजित कुमार की फ्लिमें

अगर अजित कुमार की बात करें तो इस समय वह अपनी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ से चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। अभी तक फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं। आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजित कुमार के अलावा तृषा, प्रसन्ना और सुनील प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़े:Rajasthan Police: राजस्‍थान पुलिस के लिए निकली बम्‍पर भर्ती, आज से शुरू होगा आवेदन  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *