रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक, गृह मंत्री सहित कई नेता रहे मौजूद

New Delhi: भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक की।

बता दे कि  बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष,  पार्टी व आरएसएस के बीच मुख्य समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

भाजपा की तरफ से इस बैठक के बारे में कोई बयान नहीं दिया गया, बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में फेरबदल समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जनवरी में भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नई केंद्रीय टीम इसी महीने घोषित की जा सकती है और इसमें वरिष्ठ व युवा नेताओं का मिश्रण होने की संभावना है। कुछ ऐसे नेता जो सरकार में पदों पर हैं, उन्हें पार्टी में स्थानांतरित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *