भीषण गर्मी के बीच यूपी-बिहार में राहत की उम्मीद, भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

New Delhi: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में अगले 15 घंटों के भीतर भारी बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि का महाअलर्ट जारी किया है।

बता दे कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से मॉनसून एक ही जगह पर अटका हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों में शुष्क हवाओं और भीषण गर्मी का दौर जारी था।

हालांकि, अब बंगाल की खाड़ी से आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक मजबूत वेदर सिस्टम बन गया है। यही वजह है कि मध्य भारत के बड़े हिस्सो में मौसम ने करवट ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *