लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल को मिली मंजूरी

Parliament: संसद में पिछले कई दिनों से जारी हंगामे के बीच बुधवार को लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ यानी एंटी पेपर लीक बिल ध्वनि मत से यह बिल पास हो गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ताधारी एनडीए और विपक्ष में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। स्पीकर ओम बिरला ने एंटी पेपर लीक बिल के पारित होने का ऐलान करने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी.

एंटी पेपर लीक बिल (पब्लिक एग्जामिनेशन – प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स संशोधन विधेयक, 2026) सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित धांधली को रोकने के लिए लाया गया एक सख्त प्रावधान है. 2026 के प्रस्तावित संशोधन बिल का मकसद पुराने कानून को ज्यादा सरल बनाकर जांच और ट्रायल की प्रक्रिया को तेज करना है, ताकि पेपर लीक मामलों में जल्द कार्रवाई और सजा सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में 8 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों का था इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *