Parliament Monsoon Session: आज संसद के पुस्तकालय भवन में एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ मीटिंग होने वाली है. इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच चुके हैं. वहीं, आम जनता पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मार्च करेंगे.
संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल’ पेश करेंगी. इस विधेयक में टैक्स से जुड़े विभिन्न कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है.