UNSC: पीएम मोदी बोले- वैश्विक चर्चाओं में अनूठा व विशिष्ट दृष्टिकोण लाता है भारत

PM Modi france visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिन बृहस्पतिवार को फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पेरिस पहुंचे। इससे पहले, उन्‍होने फ्रांस के समाचार पत्र को इंटरव्‍यू दिया जिसमें उन्‍होने कहा कि प्राचीनकाल से, भारत वैश्विक आर्थिक विकास, तकनीकी उन्नति व मानव विकास के योगदान में सबसे आगे रहा है। दुनियाभर में मंदी, खाद्य सुरक्षा, मुद्रास्फीति, सामाजिक तनाव जैसी समस्याओं का आज भारत समाधान पेश कर रहा है। इस वैश्विक पृष्ठभूमि में, मैं भारतीयों में नया आत्मविश्वास और विश्व में अपना समुचित स्थान लेने की उत्सुकता देख रहा हूं। प्रधानंमत्री ने कहा कि  भारत वैश्विक चर्चा में अनूठा व विशिष्ट दृष्टिकोण लाता है। यह सदैव शांति, निष्पक्ष आर्थिक व्यवस्था, कमजोर देशों की चिंताओं और आम चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक एकजुटता के पक्ष में खड़ा है।

भारत के युवा दुनिया के लिए सबसे बड़ी संपत्ति

फ्रांस समाचार पत्र के इंटव्‍यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के कई देश बूढ़े हो रहे हैं, भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवा हमारी सबसे मजबूत संपत्ति हैं। भारत के युवा व कुशल कार्यबल आने वाले दशकों में दुनिया के लिए भी संपत्ति होंगे।

भारत की सॉफ्ट पावर के स्तंभ को लेकर फांस के समाचार पत्र के पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा निर्यात कभी युद्ध और पराधीनता नहीं रहा, बल्कि योग, आयुर्वेद, अध्यात्म, विज्ञान, गणित और खगोल विज्ञान रहा है। हम हमेशा वैश्विक शांति और प्रगति में योगदान करते रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में नए सिरे से रुचि पैदा हुई है। योग आज एक घरेलू शब्द है। आयुर्वेद की हमारी पारंपरिक चिकित्सा को स्वीकार्यता मिल रही है। भारतीय सिनेमा, व्यंजन, संगीत और नृत्य की दुनिया भर में मांग हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी का लक्ष्य स्वतंत्र, खुले, समावेशी, सुरक्षित व स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाना है। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख शक्ति हैं। दोनों का लक्ष्य क्षेत्र में अन्य देशों की मदद करना भी है।

पीएम मोदी ने मैक्रों का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आभार जताया। उन्‍होने कहा कि उनकी सोच भारत से मेल खाती है। लिहाजा भारत व फ्रांस के बीच आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आमजन के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में साझेदारी गहरी हो रही है। 2014 के बाद से हमारा व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

पीएम मोदी ने यूएन पर उठाया सवाल

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर फिर सवाल उठाया है उन्‍होने कहा कि यह संस्था दुनिया के लिए बोलने का दावा कैसे कर सकती है, जब सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र इसका स्थायी सदस्य नहीं है? उन्होंने कहा, भारत को अपना उचित स्थान फिर से हासिल करने की जरूरत है, क्योंकि मुद्दा सिर्फ संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता का नहीं है। वैश्विक दक्षिण के अधिकारों को लंबे समय से नकारा गया। इससे इन देशों के लोगों के मन में गुस्सा है। भारत वैश्विक दक्षिण और पश्चिमी दुनिया के बीच सेतु की भूमिका में है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *