कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Vikram Batra: कारगिल युद्ध के महानायक, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर बुधवार को पूरे देश ने उन्हें नमन किया। देश के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई मुख्यमंत्रियों ने ‘शेरशाह’ के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।
अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें नमन. कारगिल युद्ध में उन्होंने न केवल रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चोटियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि अपने अद्वितीय नेतृत्व और शौर्य से साथी जवानों का मनोबल भी आसमान पर पहुंचाया. मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले ‘शेरशाह’ का जीवन सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”

ओम बिरला ने दी Vikram Batra को श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर देशप्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. कैप्टन बत्रा का शौर्य और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. कारगिल की चोटियों पर उनका पराक्रम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना को सदैव जागृत करता रहेगा. जय हिंद!”

सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी.”

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *