यूपी में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, बांदा में 44 के पार पहुंचा तापमान

Weather news: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C से 41°C और 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान ज़्यादातर जगहों पर सामान्य के करीब रहेगा और अधिकतम तापमान दिल्ली की ज़्यादातर जगहों पर सामान्य से अधिक रहेगा. दिन में हल्की हवाएं चलेंगी.

यूपी के इन जिलों में लू चलने की चेतावनी

यूपी में आज आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में उष्ण हवाएं चलने का रेड अलर्ट दिया गया है. 23 अप्रैल तक प्रदेशभर में लू का दौर जारी रहेगा. फ़िलहाल लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं है. 

राजनांदगांव में दर्ज हुआ 45.0°C पारा

देश के बाकी हिस्सों में तापमान 36°C-40°C तक दर्ज किया जा रहा है. रविवार को देश में सर्वाधिक तापमान 45.0°C राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) और वर्धा (विदर्भ) में संयुक्त रूप से दर्ज किया गया. भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0°C लुधियाना (पंजाब) में दर्ज किया गया. उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. पूर्वी भारत में 20-21 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 20 अप्रैल को झारखंड, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. 20-30 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. बिहार में 23 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की चेतावनी की गई है. इस दौरान 50-70 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 अप्रैल तक हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी के दामों पर लगा ब्रेक, जानें ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *