यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

UP News: यूपी में योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर से दौड़ी है. देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं. परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है.

अन्नपूर्णा गर्ग को बनाया गया श्रावस्ती का डीएम

तबादलों में गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती और आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मनीष बंसल को आगरा का बनाया गया डीएम

इसी क्रम में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है.

बदले गए डीएम के ट्रांसफर की लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिन जिलों में जिलाधिकारी (DM) बदले हैं. उसकी पूरी लिस्ट सामने आई है.

जिलाजिलाधिकारी
झांसीगौरांग राठी
सुलतानपुरइंद्रजीत सिंह
बुलंदशहरकृतिका शर्मा
श्रावस्तीअन्नपूर्णा गर्ग
शामलीआलोक यादव
सहारनपुरअरविंद कुमार चौहान
अमरोहानितिन गौड़
हमीरपुरअभिषेक गोयल
रायबरेलीहर्षिता माथुर
फतेहपुरनिधि गुप्ता वत्स
उन्नावघनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरीअंजनी कुमार सिंह
मैनपुरी इंद्रजीत त्रिपाठी
औरैयाबृजेश कुमार
आगरामनीष बंसल

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:-यूपी में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, बांदा में 44 के पार पहुंचा तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *