44 डिग्री टॉर्चर के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली-यूपी समेत 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather news: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि 18 अप्रैल से हरियाणा के ऊपर से हीट वेव कंडीशन स्टार्ट हुई थी और धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के ऊपर बढ़ गई है. आने वाले दो सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. पूरे देश में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा. देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान कम होने की कोई संभावना नहीं है.

यूपी-बिहार में 26 तक हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी में 24 से 26 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. 26 के बाद मौसम यू-टर्न लेगा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूदांबांदी की संभावना जताई गई है. नोएडा और गाजियाबाद में 27-28 अफ्रैल को मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है.

बिहार में भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. राज्य के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 25-26 अफ्रैल को पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

एमपी-राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

एमपी और राजस्थान में गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.

एमपी में भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 26 अप्रैल को बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और 27 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बूदांबांदी की संभावना जताई गई हैं.

इन राज्यों में बारिश के आसार
  • उत्तर पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं. असम और मेघालय में 25 से 27 अप्रैल तक 50 से 60 किमी घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश की भी चेतावनी नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए 25 से 27 अप्रैल तक दी गई है. 
  • झारखंड में 26 और 27 अप्रैल और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 और 24 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है. 
  • 30 अप्रैल से 6 मई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय प्रदेशों को प्रभावित कर सकता है. साथ ही नॉर्थ इंडिया, सेंट्रल इंडिया और ईस्ट इंडिया के ऊपर वेस्टर्ली वेस्टली हवाएं चलती रहेंगी. 
  • अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर और पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें:-बगलामुखी जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *