घर की थाली भी हुई महंगी, बाहर से ज्यादा अब रसोई पर खर्च

Kitchen Budget 2026: घर का खाना बाहर से सस्ता होता है, ये हम सब मानते हैं. लेकिन 2026 में घर की रसोई भी महंगी हो गई है. प्याज, तेल, चावल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है.ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब घर में एक सिंपल वेज थाली बनाना भी पिछले साल के मुकाबले 10% महंगा हो गया है.

Veg और Non-Veg थाली में कितना फर्क आया?

CRISIL की Roti Rice Rate रिपोर्ट के अनुसार -वेज थाली: सितंबर 2025 में 28.10 रुपये में बनने वाली थाली सितंबर 2026 में 30.80 रुपये की हो गई है. साल भर में 10% की बढ़ोतरी.नॉन-वेज थाली: पिछले साल 56 रुपये में बनने वाली थाली अब 59.50 रुपये की पड़ रही है. इसमें 6% का इजाफा हुआ है.अगस्त से सितंबर के बीच ही वेज थाली 4% और नॉन-वेज थाली 3% महंगी हुई है.

प्याज ने बिगाड़ा सारा हिसाब

थाली महंगी होने का सबसे बड़ा कारण प्याज है.सितंबर 2025 में 28 रुपये किलो बिकने वाला प्याज इस साल सितंबर में 53 रुपये किलो पहुंच गया है. यानी एक साल में 89% की सीधी बढ़ोतरी.रिपोर्ट के मुताबिक रबी फसल का स्टॉक खत्म होने, उत्पादन में 5-6% की गिरावट और जून में 40% कम बारिश के कारण खरीफ की बुवाई लेट होने से प्याज की सप्लाई पर असर पड़ा है.

तेल, चावल और LPG ने भी जेब काटी

सिर्फ प्याज ही नहीं, बाकी चीजें भी महंगी हुई हैं -खाद्य तेल: 12% महंगा, चावल: 8% महंगा, LPG सिलेंडर: 10% महंगा

अक्टूबर में राहत मिलेगी क्या?

CRISIL का कहना है कि अक्टूबर की शुरुआत में त्योहारों की वजह से मांग और बढ़ेगी, इसलिए तुरंत राहत की उम्मीद कम है.हालांकि महीने के आखिर में खरीफ प्याज की नई फसल बाजार में आएगी, तब जाकर दामों में थोड़ी नरमी आ सकती है.तब तक आम परिवारों को रसोई का बजट थोड़ा कसकर ही चलाना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें:-CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *