नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है देश : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम “मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोटि कोटि प्रणाम से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ वैक्सीन के बाद देश नए उत्साह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना काल में देश ने कई चुनौतियों का सामना किया। कोरोना योद्धाओं ने कड़ी मेहनत की। स्वास्थ्यकर्मियों ने अथक परिश्रम से मिसाल पेश की। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन खुराक का आंकड़ा बहुत बड़ा जरूर है, लेकिन इससे छोटी छोटी प्रेरक और गर्व से भर देने वाली अनेक अनुभव और उदाहरण जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लाखों हेल्थ वर्कर्स के परिश्रम की वजह से ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार कर सका है। आज मैं हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त कर रहा हूं, जिसने ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ अभियान को इतनी ऊंचाई दी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की एक स्वास्थ्यकर्मी पूनम नौटियाल के कार्यों की प्रशंसा की और इस दौरान उनसे बातचीत भी की। पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती है। ‘मन की बात’ के हर श्रोता की तरफ से, और मेरी तरफ से, मैं, लौहपुरुष को नमन करता हूँ। पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। पीएम ने एकता का संदेश देने वाली गतिविधियों से जुड़ने की अपील भी की। सरदार पटेल का जीवन प्रेरणा देता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी सेनानियों ने बहुत कुछ दिया है। बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें नमन किया और लोगों से खासकर युवाओं से बिरसा मुंडा के बारे में अधिक से अधिक पढ़ने और जानने की अपील की। बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। भारत हमेशा शांति के लिए काम किया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ने पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ी है। भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। पुलिस जवानों की वीरता पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *