मौसम के बदलते रूख के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी, आज भी इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

नई दिल्‍ली। इस वर्ष मई की शुरुआत बारिश होने के कारण सुहावने मौसम के साथ हुई है। बता दें कि कई राज्‍यो में बारिश होने से राहत मिली तो वी कई राज्‍यों में ये बारिश आफत की कहर बन बरसा। नई दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हर जगह बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिन ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा।

इस बेमौसम बारिश से राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक, इस बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। बताया जा रहा है कि राजधानी में 2010 के बाद से यह महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 19 न्यूनतम तापमान डिग्री रहने के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी की तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्‍यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आंशका

मौसम विभाग के अनुसार बताया गया कि देशभर में आज भी 11 राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की आंशका जताई जा रही है। दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, देश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

इन राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने आज उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं-कहीं बारिश, बिजली और ओला गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। यूपी में आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र में भी आज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार है।

इन दिनों के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन मई को ठंडक बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद चार मई से तापमान में इजाफा शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 5 व 6 मई को मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहेगा। 7 मई को तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *