PM Modi Speech : प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने को लेकर शनिवार को देश में अपना संबोधन दिया और कहा कि लोकसभा में बिल पारित न होने के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC), डीएमके समेत सभी विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश की नारी शक्ति ने कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों को चेहरे देख लिए हैं. उनका मुखौटा उतर चुका है. ऐसे में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का काम देश के विकास को लटकाना और अटकाना है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है. क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा से ही महिला आरक्षण को रोकने के लिए षड्यंत्र किए हैं. उनका मानना है कि इस दिशा में जितनी बार भी कोशिश की गई, हर बार कांग्रेस ने रोड़े अटकाए हैं. इस बार भी कांग्रेस और उसके साथियों ने महिला आरक्षण को रोकने के लिए एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके इन दलों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया है, अपना मुखौटा उतार दिया है.
महिलाओं का आरक्षण छीनकर विपक्ष टेबल थपथपा रहे थे: PM मोदी
इस मामले को लेकर पीएम मोदी का कहना है कि ‘मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ कि जब महिला हित का ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में गिरा, तब कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे परिवारवादी दल खुशी से तालियां बजा रही थीं. उन्होंने बताया कि कैसे महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे. साथ ही उन्होंने पहिलाओं के पक्ष में उन्होंने ये भी कहा कि वो सिर्फ टेबल पर थाप नहीं थी, बल्कि वो भारत की नारी के स्वाभिमान पर और उसके आत्मसम्मान पर चोट थी.’
‘नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती’
ऐसे में उन्होंने कहा कि ‘नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है. इसलिए संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक हर नारी के मन में रहेगी. देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन सभी नेताओं को देखेगी तो वो याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था, खुशियां मनाई थी.’
इसे भी पढ़ें :- 4 गुना मुनाफे वाली है यह खेती, किसान और जानवर दोनों के लिए फायदेमंद