Pm modi uae visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (15 मई) को अबू धाबी पहुंचे. यूएई के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया .प्रधानमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इससे पहले यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री मोदी के विमान को यूएई के एफ16 जेट विमानों ने एस्कॉर्ट किया.
इस दौरे को सिर्फ एक विदेश यात्रा नहीं, बल्कि भारत के ‘ग्लोबल मिशन’ के तौर पर देखा जा रहा है. इस दौरे में UAE, नीदरलैंड और स्वीडन जैसे अहम देश शामिल हैं. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.