पीएम मोदी ने केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का किया अनावरण

बेंगलुरु। पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। वह आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बंगलूरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद पीएम मोदी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। इसे करीब 5,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इससे एयरपोर्ट की क्षमता 2.5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल के गेट लाउंज में 5,932 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का किया अनावरण:-
पीएम मोदी ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का भी आज अनावरण किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, किसी शहर के संस्थापक की यह पहली और सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा है। इसे समृद्धि की मूर्ति कहा जाता है और बंगलूरू के विकास की दिशा में शहर के संस्थापक केम्पेगौड़ा के योगदान को याद रखने के लिए बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *