राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इन परियोजनाओं का उद्घाटन वर्चुअली किया। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपरकंप्यूटर सुविधा, ‘परम कामरूप’ का उद्घाटन और आईआईटी गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए एक प्रयोगशाला शामिल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी उद्घाटन किया और डिब्रूगढ़ और जबलपुर, मध्य प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के क्षेत्रीय संस्थानों की आधारशिला रखी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *