वियतनाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनोई में द्विपक्षीय बैठक हुई संपन्न

Rajnath Singh Vietnam Visit: भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को वियतनाम दौरे पर हैं. उन्होंने वहां के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की. हनोई स्थित हो ची मिन्ह समाधि (Ho Chi Minh Mausoleum) पहुंचकर वियतनाम के राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया. समारोह से पहले उनका स्वागत 969वीं रेजिमेंट के कमांडर ने किया.

इस दौरे का उद्देश्य सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना है. वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों एशियाई देशों की उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना होगा.

इसे भी पढ़ें:-सोने के भाव में गिरावट, चांदी के बढ़े दाम, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *