इन आदतों की वजह से टूट जाते हैं रिश्ते…

रिलेशनशिप। हर किसी का व्यवहार एक दूसरे से काफी अलग होता है। कुछ लोग काफी फ्रेंडली नेचर के होते हैं, तो कई लोग जल्दी दोस्त नहीं बना पाते हैं। जाने-अनजाने में हमारी कुछ आदतें रिश्तों में दूरियां भी पैदा कर देती हैं। हम चाहकर भी रिश्तों में पैदा हुई इन दूरियों की असली वजह नहीं ढूंढ पाते हैं। लेकिन कुछ तरीकों से अपने आदतों को चेक करके बुरी आदतों में सुधार ला सकते हैं।

कूल और बोरिंग की परिभाषा बदलें:-

लाइफ में कूल और बोरिंग बिहेवियर को लेकर सभी के अपने-अपने विचार होते हैं। ऐसे में कुछ लोग लेटेस्ट फैशन ट्रेंड फॉलो करने और शराब या सिगरेट पीने जैसी आदतों के शौकीन लोगों को कूल समझने लगते हैं। वहीं इन चीजों में दिलचस्पी न रखने वाले लोगों को बोरिंग की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन लोगों के बिहेवियर को मापने का ये पैमाना बिल्कुल गलत होता है। ऐसे में कूल और बोरिंग की डेफिनेशन में सुधार लाकर आप लोगों के करीब आ सकते हैं।

डबल स्टैंडर्ड न रखें:-

कई बार लोग फैमली और फ्रेंड्स के साथ होने पर प्यार, दया, अच्छाई और सही-गलत की जमकर सीख देते हैं। मगर मौका पड़ने पर वही लोग दूसरों से गलत व्यवहार करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसे में आपका ये बिहेवियर लोगों को आपसे दूर कर सकता है। हर किसी का सम्मान करके आप दूसरों की नजर में भी अपनी रिस्पेक्ट बढ़ा सकते हैं।

कमियां निकालने से बचें:-

कुछ लोगों को अक्सर दूसरों में कमियां निकालने की आदत होती है। दूसरों की बुराईयां तलाशना निगेटिव सोच को दर्शाता है। इसलिए सभी का दिल जीतने के लिए हमेशा अपनी सोच को लोगों के प्रति सकारात्मक रखें। साथ ही लोगों से बात करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

चुगली करने की आदत छोड़ें:-
कुछ लोग दोस्तों या परिवार के सदस्यों के सामने उनकी जमकर तारीफ करते हैं। लेकिन पीठ पीछे लोगों की कमियां निकालना और चुगली करना शुरू कर देते हैं। ज्यादातर लोग चुगलखोर व्यक्तियों से दूर रहना पसंद करते हैं। इसलिए दूसरों की चुगली और पीठ पीछे बुराई करने की आदत छोड़ देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *