कपूर के उपाय से नकारात्मकता होती है दूर, धन की होती है वृद्धि

एस्‍ट्रोलॉजी। सनातन धर्म में पूजा-अर्चना करते समय कपूर का प्रयोग अवश्‍य किया जाता है। कपूर जलाकर आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कपूर जलाने से न केवल धार्मिक फायदे होते हैं बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। प्रतिदिन कपूर जलाने से हवा में व्याप्त आस-पास के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। ज्‍योतिषशास्त्र में भी माना जाता है कि कपूर के प्रयोग से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा यदि आपके घर में किसी प्रकार से पैसों की तंगी है या फिर क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो कपूर के कुछ बेहद ही आसान उपाय करके आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कपूर के उपाय।

नकारात्मकता दूर करने में :-  

कपूर को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसीलिए इसे पूजन के समय जलाया जाता है। मान्‍यता है कि कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

धन प्राप्ति के लिए :-
मां दुर्गा की पूजा करें और गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा जलाकर रखें। इससे धन की प्राप्ति होती है। साथ ही रुका हुआ धन भी मिल जाता है। ऐसा लगातार कम से कम 43 दिनों तक करना चाहिए।

जल्द अमीर बनने के लिए
यदि आप जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं, तो रात में सोते समय अपने बेडरूम में एक चांदी की कटोरी या किसी पात्र में दो कपूर और दो लौंग जलाएं। ऐसा करने से नेगेटिविटी खत्म होगी और आपके घर मां लक्ष्मी का वास होगा।

वास्तु दोष दूर करने के लिए :-
कई बार वास्तु दोष की वजह से भी धन की बचत नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें। कुछ दिनों बाद जब ये गोलियां गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी।

विवाह में आ रही बाधा को करें दूर :-
यदि किसी की शादी में दिक्कतें आ रही हैं, तो 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लेकर इसमें हल्दी और चावल मिला लें। फिर इस मिश्रण को मां दुर्गा का पाठ करते समय हवन में आहुतियां दें। माना जाता है कि इससे शादी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *