गणतंत्र दिवस 2022 में 11 वर्गों को दिए जाएंगे सरकारी पुरस्कार

जम्मू-कश्मीर। गणतंत्र दिवस 2022 में जम्मू कश्मीर में सरकारी पुरस्कार 11 वर्गो में दिए जाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत बहादुरी पुरस्कार के अलावा साहित्य के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य, कला के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य, आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में शानदार कार्य, सामाजिक सुधार व सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार कार्य पर पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्कर्ष्ट जन सेवा के लिए दो पुरस्कार नान गजटेड अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। किसी भी क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व उत्कर्ष्ट खिलाड़ी व मीडिया कर्मी को भी सरकारी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्कर्ष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद्ध व उत्कर्ष्ट कार्य के लिए औद्योगिक उद्यमी को भी पुरस्कार पदान किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए सामाजिक संगठनों, खेल संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों, जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, प्रशासनिक सचिव, मंडलायुक्त व जिला उपायुक्त व्यकितयों को मनोनीत करेंगे। इस संबंध में 25 नवंबर 2021 तक सिफारिशें व नामांकन करने के लिए कहा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *