होली पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

शुभकामना। रंगों के त्योहार होली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है। 8 मार्च को देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ लोग होली सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं। देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में होली प्रमुख पर्व में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली पर बच्चे हों या बड़े, हर कोई एक-दूसरे को लाल, गुलाबी, हरे, नीले, पीले रंगों में सराबोर कर देने का मौका ढूंढते रहते हैं। होली के पर्व में कुछ ऐसी बात होती कि इस दिन लोग गिले-शिकवे, जात-पात भूलकर एक-दूसरे के गले लगकर इस त्योहार को झूमकर एंजॉय करते हैं।

अब होली उन देशों में भी मनाई जाने लगी है, जहां भारतीय रहते हैं। ऐसे में आप दूर रह रहे अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, दोस्तों को डिजिटली होली पर बधाई संदेश भेज सकते हैं। होली के दिन अपनों को वीडियो कॉल करके या फिर व्हॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। होली पर भेजें ये शुभकामना संदेश-

चारों तरफ वसंत ऋतु की आई है बहार

चली पिचकारी, उड़ा है रंग-बिरंगा गुलाल,

आसमान से बरसे रंग लाल, नीले, हरे, पीले।

आप सभी को हैप्पी होली !

कान्हा की पिचकारी और राधा का रंग

आओ प्यार के रंग से रंग दें ये दुनिया सारी

इस रंग का है ना कोई जात-पात और ना ही कोई बोली।

आपको होली की ढेरों शुभकामनाएं !

आया रंगों का त्योहार है

आप ना हुए लाल, पीले, नीले

तो फिर आपकी जिंदगी बेरंग है।

रंग लगाना तो इतना पक्का

जैसे कि तू मेरा पक्का यार है।।

होली की ढेरों बधाइयां !

यही मेरी दिल से दुआ है

फागुन का ये रंगीन उत्सव

आप सभी के जीवन में लाए ढेरों खुशियां।

होली की ढेरों शुभकामनाएं !

हाथ से हाथ मिलाते चलो

होली है, सभी को होली में रंग लगाते चलो।

Happy Holi 2023

जिंदगी की सारी खुशियां आपको मिल जाए

होली के रंग-गुलाल आपके ऊपर बरस जाएं,

आप सभी को हैप्पी होली !

सारे शिकवे गिले भूल जाएंगे हम,

इस तरह होली आज मनाएंगे हम।

होली की हार्दिक बधाई !

आपको आज मुबारक हो, कल भी हो मुबारक

होली का एक-एक पल हो मुबारक

इस रंग-बिरंगी होली में

होली का हर रंग हो आपको मुबारक।

हैप्पी होली 2023

 

होली का गुलाल हो

रंगो की बहार हो

गुजिया की मिठास हो

सबके दिलों में प्यार हो

ऐसा होली का त्योहार हो।

हैप्पी होली !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *