लोहड़ी पर्व पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

शुभकामना। नव वर्ष की पहला प्रमुख त्योहार लोहड़ी होता है। इस वर्ष लोहड़ी 13 और 14 जनवरी 2023 को दो दिन मनाई जा रही है। वैसे तो लोहड़ी का पर्व प्रति वर्ष 13 जनवरी को मनाया जाता है। हालांकि हिंदू पंचांग के मुताबिक, मकर संक्रांति 15 जनवरी को है और लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले होती है। इसलिए इस साल लोग दो दिन लोहड़ी मना रहे हैं। इस पर्व को पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर आदि के कुछ इलाकों में विशेष तौर पर मनाते हैं।

लोहड़ी के पर्व पर नई फसल का काटी जाती है। शाम में लकड़ी और उपलों के जरिए घर के बाहर किसी खुली जगह पर आग जलाई जाती है और कटी हुई फसल को भोग के तौर पर सबसे पहले अर्पित किया जाता है। इस पर्व पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। लोग सज-संवरकर लोहड़ी की अग्नि की पूजा करते हैं और गिद्दा करते हैं। लोहड़ी के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, प्रियजनों को आप शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम,
खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम।

हैप्पी लोहड़ी

भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

हैप्पी लोहड़ी

पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।

त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।

लोहड़ी की शुभकामनाएं।

गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *