Health Tips: क्या गर्मियों में खाना चाहिए अखरोट? जानें डाइट में किस तरह करें शामिल

हेल्‍थ। स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं ड्राई फ्रूट्स। इनका नियमित सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में तो लोग इन ड्राई फ्रूट्स को खाते हैं, लेकिन गर्मी का मौसम आते-आते इनका सेवन बंद कर देते हैं। सेहत के प्रति फिक्रमंद लोग हमेशा इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाना सही रहेगा भी या नहीं। बता दें, कि गर्मियों में अखरोट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी अच्छा होता है। अखरोट सूजन को कम करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने समेत कई अन्य लाभ पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में अखरोट को अपने डाइट में किस तरह शामिल किया जा सकता है।

दूध के साथ

ज्‍यादातर लोग अखरोट को सीधेतौर पर खाते हैं। यदि आप अखरोट को दूध में उबालकर खाएंगे तो अधिक पौष्टिक मिलेगा। अखरोट को दूध में उबालकर रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ लेने से अधिक लाभ हो सकता है। रात में खाने से अखरोट की गर्मी कम होती है और यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा अखरोट और दूध खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

शेक या स्मूदी के साथ

अखरोट को आप कई तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता हैं। यदि आप शेक या स्मूदी के साथ इसका सेवन करेंगे तो और भी बेहतर होगा। इसके लिए आप अपने शेक या स्मूदी को अखरोट के टुकड़ों से सजा सकते हैं। गर्मियों में अखरोट का सेवन करने का यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीका है।

भूनकर खाएं

गर्मियों में अखरोट को भूनकर खाना ज्यादा बेहतर रहेगा। इस तरह से खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसके लिए आप सौंफ के बीज, धनिया के बीज और पुदीने की पत्तियां जैसी ठंडी जड़ी-बूटियों के साथ अखरोट को भूनकर खा सकते हैं। अखरोट खाने से शरीर में गर्मी को संतुलित किया जा सकता है। यदि आप चाहें तो अखरोट को दही में भी शामिल कर सकते हैं।

भिगोकर खाएं

आप 2 अखरोट के टुकड़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। भीगे अखरोट के नियमित सेवन से वजन भी कंट्रोल होता है। अगर आपका वजन ज्यादा है और आप नियमित अखरोट का सेवन करते हैं तो यह आपका वजन कम करने में काफी मददगार होता है। अखरोट खाने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है, इससे एक्स्ट्रा फैट को बर्न होने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *