लगातार तीसरे महीने विनिर्माण गतिविधियों में आई तेजी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जुड़े प्रतिबंधों में ढील और सभी क्षेत्रों में मांग बढ़ने से विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार देखने को मिला है। यही वजह है कि आईएचएस मार्किट इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) सितंबर में बढ़कर 53.7 हो गया, यह आंकड़ा व्यापक रूप से व्यावसायिक गतिविधियों में मजबूत विस्तार का संकेत देता है। आईएचएस मार्किट की शुक्रवार को जारी सर्वे के मुताबिक, यह लगातार तीसरा महीना है, जब विनिर्माण गतिविधियों में तेजी रही है। पीएमआई का 50 से अधिक रहना तेजी और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है। अगस्त, 2021 में विनिर्माण पीएमआई 52.3 रहा था। सर्वे में कहा गया है कि महामारी के बढ़ते मामलों और स्थानीय प्रतिबंधों के कारण विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में 11 महीनों में पहली बार जून में गिरावट आई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में छंटनी हुई थी। इस दौरान विनिर्माण पीएमआई 50 से नीचे 48.1 रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *