सिक्किम को मिला दुनिया के पहले 100% जैविक राज्य का प्रमाण-पत्र

सिक्किम। लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी किया है। सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई माह पहले बन गया था लेकिन अब उसे प्रमाण पत्र भी मिल गया है। सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसे लेकर सिक्किम को बधाई दी है। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के चार मंत्रियों के साथ मिलकर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *