सुस्‍त पड़ी मानसून की रफ्तार…

नई दिल्‍ली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में फिर गर्मी व उमस ने बेहाल कर दिया है। देश के विभिन्‍न हिस्सों में प्री मानसून की वर्षा के बावजूद वातावरण से ठंडक गायब हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में देश में अच्छी बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर के साथ-साथ दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के तटों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में कल हल्की वर्षा का अनुमान:-

दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन पारा 40 तक जा सकता है। मंगलवार से तापमान कुछ कम होगा और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अगले एक दो दिन में मानसून दिल्ली व पश्चिमी यूपी व आसपास के क्षेत्रों में दस्तक दे देगा।

आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है, लेकिन स्काईमेट के अनुसार यह एक दो दिन लेट हो सकता है।

अगले चार दिनों में मानसून गुजरात के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ इलाकों, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। अगले पांच दिनों में गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल में भारी वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *