स्मार्ट पुलिस इंडेक्स में 13वें नंबर पर है उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड। लोगों का विश्वास जीतने में उत्तराखंड पुलिस कर्नाटक के साथ 13वें नंबर पर है। इंडियन पुलिस फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट के सर्वे में मित्र पुलिस को 13वां स्थान हासिल हुआ है। जबकि उत्तराखंड पुलिस देश की उन गिनी चुनी पुलिस में शामिल है, जिस तक लोगों की पहुंच आसान है। इसमें उत्तराखंड पुलिस का सातवां स्थान है। इंडियन पुलिस फाउंडेशन की 2021 सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इस सर्वे में देशभर के करीब पौने दो लोगों से फीडबैक लिया गया था। इनमें उत्तराखंड के लोग भी शामिल हैं। कुल 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के प्रति लोगों की क्या धारणा है, इसके संबंध में यह सर्वे किया गया था। इसमें स्मार्ट पुलिस, संवेदनशीलता, सख्ती और अच्छा व्यवहार, पहुंच, जिम्मेदारी, टेक्नोलॉजी अडोप्शन, पक्षपात न करना, भ्रष्टाचार, जवाबदेही और जनता का विश्वास मुद्दे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *