सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना सरकार का है ध्येय: सीएम

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को तीन जिलों के दौरे पर कोटा के जोरावरपुरा पहुंचे। यहां वो प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन करेंगे। गहलोत ने पीपल्दा के जोरावरपुरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सैनिक कल्याण विभाग की डेस्क पर मौजूद पूर्व सैनिकों से बात की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण के लिए बनाई गईं नीतियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कह कि देश सेवा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना राजस्थान सरकार का ध्येय है। इसके साथ ही गहलोत ने शिविर में 35 वर्षीय मंजू बाई को व्हीलचेयर प्रदान की। वह (मंजू बाई) आठ वर्ष की आयु में पोलियोग्रस्त हो गईं थीं। गहलोत का आज बूंदी जिले के ठीकरदा और टोंक जिले के बोसरिया में भी शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *