नियमित होंगे बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी….

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में बिजली विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए भर्ती नियम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस फैसले से 12 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विभाग में अब स्थायी-अस्थायी कर्मी और कैजुअल सीजनल लेबर नहीं रह जाएंगे।  सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने ऊर्जा विकास विभाग के अस्थायी कर्मियों (पीडीएल-टीडीएल) के भर्ती नियमों को मंजूरी दी है। इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित किया जाएगा।

साथ ही कारपोरेशन को हो रही बिजली हानि से उबारने तथा उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना मकसद है। समय समय पर कर्मचारियों के कल्याण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए। डेलीवेजर कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण नीति को मंजूरी मिली है। यह स्वागत योग्य कदम है। अब जो भी पात्र होगा, कारपोरेशन अपने स्तर पर नियमित कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *