साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

एस्ट्रोलॉजी। आज इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के लगने से 09 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक काल के प्रभावी होने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है। देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। 08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लग रहा है। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। आइए जानते हैं आज लगने वाले चंद्रग्रहण के प्रभाव के बारे में-

भारत में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022
चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ा था। 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण की शुरूआत भारत में शाम 05 बजकर 23 मिनट से होगी और इसका समापन 06 बजकर 19 मिनट पर होगा।

इस चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव:-

मेष- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहें।

वृष- इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा रह सकता है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।

कर्क-  कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

सिंह- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या- इस राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण के कारण कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला- परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संभलकर चलें।

वृश्चिक- आपको धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु- आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर- इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।

मीन- ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *