मौसम ने ली करवट, लोगों को हुआ सर्दी का एहसास

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से हो रही तेज धूप और तापमान वृद्धि के चलते लोगों को गर्मी महसूस हुआ। इस बीच मंगलवार को एक बार मौसम ने करवट ली। सुबह-सुबह ठंडी हवा और हल्की धूप की वजह से एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखा।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने के कारण दिल्ली व आसपास के लोगों को सिहरन महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में फिर से तेज धूप निकलेगी, जिससे दिन का तापमान फिर बढ़ेगा। वहीं शाम को फिर मौसम सर्द हो जाएगा।

सोमवार ने तोड़ा बीते वर्ष का रिकॉर्ड :-
दिल्ली में सोमवार का दिन बीते वर्ष के मुकाबले में फरवरी का सबसे अधिक गर्म दिन साबित हुआ। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक है। तापमान ने बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2022 में छह फरवरी को सबसे अधिक 28.4 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। जबकि ऑल टाइम रिकॉर्ड 2006 में 26 फरवरी का है जब तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है उससे सर्दी की विदाई हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार सात और आठ फरवरी को तेज ठंडी हवा की वजह से तापमान बढ़ने का सिलसिला थमेगा। इन दो दिनों के दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 25-27 और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। 11 फरवरी को एक बार फिर से तेज सतही हवा चलेगी। इस कारण से 12 फरवरी को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23 डिग्री पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *