महिलाओं को शोलो ट्रिप के लिए भारत की ये जगहें है बेस्ट

यात्रा। घूमने का शौक रखने वाले अक्सर ही किसी न किसी सफर की योजना बनाते रहते हैं। परिवार, दोस्तों या अपने करीबियों के साथ किसी ट्रिप पर जाने के इंतजार में रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है, सफर पर निकल पड़ते हैं। हालांकि भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के पास वक्त की कमी है। परिवार के सदस्यों या दोस्तो के पास आपकी छुट्टी के मुताबिक ही समय मिल पाना मुश्किल होता है। किसी यात्रा पर जाने के लिए सभी के पास एक समान दिन छुट्टी न होने के कारण सफर का प्लान बन नहीं पाता। ऐसे में घूमने का बहुत अधिक मन होने पर पुरुष अकेले ही ट्रिप पर निकल जाते हैं।

सामान पैक करते हैं और बाइक से या किसी अन्य परिवहन से वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि लड़कियां सोलो ट्रिप पर जाने को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। सोलो ट्रिप पर जाना तो लड़कियां भी चाहती हैं लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह अकेले नहीं निकल पातीं। यदि आप भी लड़कों की तरह की सोलो ट्रिप को एन्जॉय करना चाहती हैं और अकेले ही सफर पर जाना चाहती हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो महिलाओं के घूमने के लिए सुरक्षित है। तो आइए जानते हैं महिलाओं को सोलो ट्रिप जाने के जगहों के बारे में।

जैसलमेर, राजस्थान :-

घूमने के लिए राजस्थान के लगभग सभी शहर पर्यटन की दृष्टि से शानदार हैं। जैसलमेर की खास बात यह है कि यहां महिलाएं मजे से घूम सकती हैं। यह शहर महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसलमेर को द गोल्डन सिटी कहा जाता है। महिलाओं के लिए यहां घूमने के लिए कई जगहें, एक्टिविटी और खरीदारी के लिए शानदार स्थानीय मार्केट हैं।

मसूरी, उत्तराखंड :-
उत्तराखंड के मसूरी में भी महिला अकेले घूमने निकल सकती हैं। यहां देहरादून से मसूरी के लिए बस या टैक्सी से पहुंचकर बजट में होटल या होम स्टे बुक कर लें। महिलाओं के लिए यहां काफी सुरक्षा और घूमने के लिए अच्छा माहौल रहता है। मसूरी में सोलो ट्रिप पर जा रही हैं, तो कैंपटी फॉल, दलाई हिल्स, माल रोड, धनौल्टी आदि को कम पैसों में दो दिन के ट्रिप पर घूमकर वापसी की जा सकती है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश :-
यूपी के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी को घूमने के लिए अकेले जा सकते हैं। यहां गंगा नदी के घाट पर शांति का अनुभव मिलेगा। गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां महिला अकेले यात्रा कर सकती हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड :-
देश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में नैनीताल का नाम शामिल है, जहां वर्ष भर पर्यटकों को देखा जा सकता है। सर्दी और गर्मी हर मौसम में नैनीताल घूमने के लिए लोग आते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ तो आप नैनीताल जा सकते हैं, साथ ही यदि महिला अकेले कहीं घूमने की योजना बना रही हैं तो ट्रेन या बस से यहां पहुंच सकती हैं। अकेले ही इस शहर को महिला घूम सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *