गर्मी की छुट्टियों के लिए बेस्‍ट हैं ये बीच…

यात्रा। गर्मी की छुट्टियों में बच्‍चों को वॉटर पार्क ले जाने की जगह क्‍यों न ऐसी जगह ले जाएं जहां उनके साथ आप भी एंजॉय कर सकें और रिलैक्‍स हो जाएं। तो यहां दिए गए ऑप्शन्स पर एक बार नजर जरूर डालें। जो यकीनन आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे।

सेंट मैरी आइलैंड:- कर्नाटक के इस बीच को घूमने का भी प्‍लान आप इस वक्‍त बना सकते हैं। कर्नाटक के इस बीच को नारियल आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जो मालपे के तट पर अरब सागर में चार छोटे आइलैंड का एक ग्रूप है। यहां आपको एंजॉयमेंट व फोटोग्राफी दोनों करने का भरपूर मौका मिलेगा।

गोल्डन बीच:- आपको इस बीच की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए ओडिशा आना पड़ेगा। ये इंडिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। सोलो ट्रिप पर हों या फिर फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना रहे हैं। दोनों ही लिहाज से ये जगह है बेस्ट।

पुड्डुचेरी:- आपको पुडुचेरी के रॉक बीच पर भी वही नजारा देखने को मिलेगा, जो गोवा व मुंबई के बीचों पर होता है। यह बीच काफी खूबसूरत है। ये बीच फैमिली व पार्टनर के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट है।

मारवांथे बीच:- कर्नाटक के इस बीच को देखना वाकई एक अलग तरह का एक्सपीरियंस है, क्योंकि यहां अरब सागर और सौपर्णिका नदी का मिलन होता है। यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी है। जो मौका देता है सैलानियों को घूमने के साथ फोटोग्राफी का भी।

पापनासम बीच:- पापनासम बीच केरल में एक ऐसा बीच है, जहां आप फुल टू एंजॉय कर सकते हैं। प्राकृतिक झरनों और चट्टानों के घिरे हुए इस बीच की खूबसूरती गजब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *