उत्तराखंड की ये जगहें हैं रोमांचक सफर के लिए परफेक्‍ट…

यात्रा। अगर आप अपनी यात्रा को अधिक रोमांचक बनाना चाहते हैं तो भारत की ऐसी अजब गजब जगहों पर जा सकते हैं, जिसकी कहानियां और दृश्य आप कभी न भूल पाएं। उत्तराखंड पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह में से हैं, जहां की खूबसूरती बहुत अनोखी है। यहां कई हिल स्टेशन हैं, तो वहीं धार्मिक और दार्शनिक स्थलों की भरमार हैं। लेकिन उत्तराखंड खूबसूरती के साथ ही मशहूर है अपनी भुतहा जगहों के लिए। यहां कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को अधिक रोमांचक बना सकती हैं। सरकार उत्तराखंड की इन डरावनी जगहों को घोस्ट टूरिज्म के तौर पर प्रचार कर रही है। अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो इन भुतहा पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं। चलिए जानते हैं उत्तराखंड की डरावनी जगहों के बारे।

मुलीनगर मैनशन:-
उत्तराखंड में 1825 से पहले बने मुलीनगर मैंशन की कहानी आपको इस मैंशन की ओर आकर्षित करेगी। किसी को नहीं पता कि इस मैंशन के मालिक के साथ क्या हुआ। ये मैंशन खाली और वीरान कैसे बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कुछ अजीब हरकतें होती हैं। कहा जाता हैं कि इस मैंशन के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत आज भी घर में घूमता है। यात्री यहां इस उम्मीद में घूमने आते हैं कि उन्हें भूत दिख जाए।

लोहाघाट हॉन्टेड हाउस:-
उत्तराखंड के लोहाघाट के चंपावत जिले में भी भुतहा जगह है। यहां एक पुराना घर था, जिसमें एक खुशहाल जोड़ा रहता है लेकिन बाद में इसे अस्पताल बना दिया गया। उस अस्पताल में एक डॉक्टर आया जिसने लोगों को उनकी मौत से जुड़ी सलाह देनी शुरू कर दी। डॉक्टर की सलाह सही मान कर अधिक लोग आने लगे। जिस भी मरीज की मौत की तारीख करीब आने वाली होती, उसे एक खास रूम में शिफ्ट कर दिया जाता, जिसे मुक्ति कोठरी कहते थे। बाद में पता चला कि डॉक्टर खुद ही इस कोठरी में मरीजों की हत्या कर देता था। उसके बाद वह घर भुतहा हो गया, जहां अजीब हरकतें होती हैं।

लंबी देहर माइन:-
उत्तराखंड के मसूरी में लंबी देहर खदान है। यहां पर खदान का काम नहीं होता है। ये जगह भी भुतहा कही जाती है। कहा जाता है कि 1990 में खदान में काम करने वाले मजदूर बीमार हो गए और देखते ही देखते 50 हजार लोगों के बीमार पड़ने के बाद माइन को बंद कर दिया गया। गांव को छोड़कर 1500 लोग पलायन कर गए। उसके बाद इस जगह को भुतहा घोषित कर दिया गया।

परी टिब्बा :-
उत्तराखंड में हिल्स आफ फैरीज नाम की एक जगह है, जिसे परी टिब्बा भी कहते हैं। यह घने जंगलों के बीच स्थित एक लोकप्रिय जगह है। यहां का वीरानापन लोगों को डराता है। यहां कई बार बिजली गिर चुकी है। कई लोग इसे प्राकृतिक तो कई जादुई मानते हैं। लोगों का दावा है कि यहां परियों को देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *