केरल के ये पर्यटन स्‍थल हैं बेहद खूबसूरत…

यात्रा। केरल की खूबसूरती यहां आने वाले पर्टयकों को काफी लुभाती है। भारत में यह सर्वोत्तम पर्यटन स्थलों में से एक है। केरल की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं पूरे देश भर में विख्यात है। केरल को ‘गॉड्स ओन कंट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। केरल के खूबसूरत नारियल बैकवॉटर और लेक्स काफी लोकप्रिय है।

यहां की यात्रा किए बगैर भारत भ्रमण अधूरा रहता है। हर साल दुनिया भर से यात्री केरल की खूबसूरती को देखने यहां आते हैं। किसी भी फैमिली ट्रिप या हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन स्थलों में से  ये एक है। केरल में समृद्ध-संस्कृति और परंपराओं और लोकनृत्य का अनूठा संगम है। यहां मौजूद हाथियों के समूह, नारियल बैकवॉटर और अनूठे स्थानीय व्यंजन इसे सबसे खास और निराला बनाते हैं। आइए दक्षिण भारत में स्थित सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल केरल के बारे में जानें-

कोवलम समुद्र तट:-

कोवलम समुद्र तट अरब सागर के निकट केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित है, यह समुद्र पूरे विश्व में लोकप्रिय है। यह समुद्र तट नारियल के विशाल पेड़ों से घिरा हुआ है। ये बेहद सुंदर जगह है। यहां कई रिसॉर्ट, शॉपिंग स्पॉट, रेस्टोरेंट्स आदि सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। कोवलम केरल में घूमने के लिए कम भीड़ वाली सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक है।

मुन्नार:-

दक्षिण भारत का कश्मीर कहे जाने वाला मुन्नार, केरल के आकर्षक स्थानों में से एक है। मुन्नार के एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरफ पश्चिमी घाट इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। मुन्नार अपने चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है और यहां के चाय के बागान स्वास्थ्य और स्वाद का मिश्रण माने जाते हैं। मुन्नार में कई तरह के भव्य होटल रिसोर्ट उपलब्ध होने के साथ चाय की बहुत बड़ी वैरायटी देखने को मिलती है, इसीलिए केरल ट्रिप पर मुन्नार जा सकते हैं।

कोच्चि:-  
कोच्चि केरल के सबसे सुंदर शहरों में से एक है, कोच्चि केरल का प्रवेश द्वार है। कोच्चि अरब सागर की रानी का समृद्ध इतिहास और बहु-सांस्कृतिक समाज है। कोच्चि में पुर्तगाली,डच, चीनी और ब्रिटिश जैसी विभिन्न संस्कृतियों का समावेश हुआ है। कोच्चि को केरल का टूरिस्ट हब भी कहा जाता है, जहां हर साल दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *