कुदरत का यह गज़ब करिश्‍मा, व्‍यक्ति के शरीर में मिली 3 किडनी

कानपुर। प्रकृति कभी-कभी ऐसे करिश्मे करती है कि हर कोई चौंक जाता है। कुदरत के चमत्‍कार के आगे हमारा मेडिकल साइंस भी बेबस सा नजर आने लगता है। ऐसा ही एक कारनामा सामने आया है,  यूपी के कानपुर से। आमतौर पर किसी व्यक्ति के शरीर में 2 किडनी मिलती है लेकिन कानपुर में एक व्‍यक्ति के शरीर में दो किडनी की बजाए 3 किडनी हैं।  इस बात की जानकारी मिलते ही हर जानने वाला हैरान हो गया है।

कानपुर में सामने आया ये मामला:-
बता दें कि आमतौर पर इंसानों में केवल दो किडनी होती हैं। एक किडनी खराब होने पर एक ही किडनी से काम चलाया जा सकता है, शरीर में केवल एक किडनी पर भी थोड़े परहेज के साथ व्यक्ति का जीवन आराम से गुजर सकता है। लेकिन, कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक स्वस्थ इंसान में दो नहीं, बल्कि तीन किडनियां मिली हैं। आप भी यह जानकर हैरान हो गए होंगे।

ये हैं तीन किडनियों वाले व्यक्ति:-
कानपुर के जिस व्यक्ति के पास 3 किडनियां है उसे किडनी से संबंधित कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा अन्य अंग भी सही सलामत काम कर रहे हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेगें। वो खास व्‍यक्ति कानपुर के लाल बंगला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गुप्ता हैं।

इस खास अंग को दान करने की ली शपथ:-
सुशील पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए अपनी आंखों का दान करने का संकल्प लिया है। इस बाबत सुशील ने बताया कि गालब्लेडर के ऑपरेशन के लिए उन्होंने साल 2020 में पहली बार  अल्ट्रासॉउन्ड करया था, तब उन्हें पता चला कि उनकी 2 नहीं बल्कि 3 किडनी हैं।

उनकी अल्ट्रासॉउन्ड रिपोर्ट देख पहले तो डॉक्टर भी चौंक गए। जब यकीन नहीं हुआ तो दोबारा अल्ट्रासॉउन्ड कराया गया। तब भी 3 किडनी ही नजर आईं, जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें सावधान रहने को कहा था। फिलहाल, उन्हें कोई समस्या नहीं है। वो 3 किडनियों संग आम जिंदगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *