ये है दुनिया का सबसे छोटा टाउन, जहां रहते हैं केवल 27 लोग

यात्रा। दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में शायद हमें पता भी नहीं है लेकिन ये जगहें पर्यटन के लिए काफी खूबसूरत हैं। लेकिन अगर हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएं जहां केवल 27 लोग रहते हैं और जो दुनिया का सबसे छोटा टाउन है, तो आपको यकीन नहीं होगा। दुनिया में कई अलग और अजीबों-गरीब चीजें हैं और उन्हीं में से एक है “हम” टाउन। आइए जानते हैं इस टाउन के बारें में-

कैसा दिखता है यह “हम” टाउन:-

हम सभी ऐसी जगह जरूर जाना चाहते हैं जहां लोग भी कम हों जगह भी खूबसूरत हो। ऐसा ही है यह “हम” टाउन। दुनिया का सबसे छोटा “हम” टाउन जितना छोटा है उससे कई ज्यादा खूबसूरत है। यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। यह आपको प्रकृति के पास ले जायेगा।  अगर कभी आपको मौका मिलता है तो यहां जरूर जाएं। आपको यहां घूमने के लिए गाड़ी की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। यह पूरा नगर पैदल ही घुमा जा सकता है। “हम” में सभी घर छोटे हैं और छोटी-छोटी दीवारों से ढके हुए हैं। फूलों से भरे इस कस्बे की खूबसूरती देखने लायक है, यही कारण है की दूर-दूर से लोग इस जगह पर घूमने आते हैं और अब यह एक बहुत ही अच्छा पर्यटन क्षेत्र बन गया है।

पर्यटन के लिए है अच्छा:-

पहला कारण तो यही है कि यह दुनिया का सबसे छोटा टाउन है लेकिन अगर आप यहां जाते हैं तो पाएंगे कि यहां कि दीवारें ऐतिहासिक पत्थरों से बनी हुई है। यहां से दिखने वाला दृश्य ऐसा है कि आपका मन मोह लेगा। यहां का हाउस वेरा 19वीं शताब्दी का बना हुआ है और बहुत ही लोकप्रिय है। यहां आपको पहाड़ों की खूबसूरती भी मिलेगी और साफ वातावरण में सांस लेने का मौका भी। मोटोवून, गरोज़नजान और बूजे यहां के मुख्य आकर्षण बिंदु हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *