तीन नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात करने के लिए तैयार है सरकार: पीयूष गोयल

नई दिल्ली। कृषि कानून वापसी को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का अभी तक कोई हल नहीं निकला है। इस बीच कई प्रदेशों में चुनाव भी होने हैं। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार तीन नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसान आंदोलन के समाधान का उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, तब वहां उनसे ये सवाल पूछा कि क्या केंद्र सरकार के लिए दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान विरोध का हल करना जरूरी नहीं है, इसका असर उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजे अच्छे आएंगे। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ वहां फिर से एक बार पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके अलावा, गोयल ने कहा कि किसानो के आंदोलन को हल करना कोई यूपी के चुनाव से संबंध विषय नहीं है, वो तो हम वैसा ही करना चाहते हैं, जल्दी से जल्द करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *