डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में लगाएं प्याज का रस और नारियल तेल…

हेयर केयर। खाने में प्याज का इस्तेमाल किया जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं, बालों के लिए प्याज के रस को काफी गुणकारी माना जाता है। बालों से जुड़ा कोई इन्फेक्शन हो तो प्याज के रस से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा प्याज के रस में अगर नारियल का तेल मिला दिया जाए तो इससे बालों की ग्रोथ और चमक भी बढ़ जाती है। बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नियमित रूप से बालों में नारियल के तेल और प्याज के रस को मिलाकर लगाया जा सकता है। इससे बालों को पोषण भी मिलता है और वो हेल्दी भी रहते हैं। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य फायदे-

डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा:-

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों में प्याज का रस और नारियल का तेल लगाया जा सकता है। प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा:-

खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों की समस्या होने लगती है। प्याज के रस और नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाने से सफ़ेद बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

बालों को मिलेगी ग्रोथ:-

बालों की अच्छी ग्रोथ की ख्वाहिश प्याज के रस और नारियल के तेल से पूरी की जा सकती है। बालों में इसे लगाने से ग्रोथ तेजी से हो सकती है। साथ ही बालों के साथ सिर को भी पोषण मिलता है। बालों में प्याज का रस और नारियल तेल लगाना काफी आसान होता है।

कैसे लगाएं बालों में प्याज का रस और नारियल तेल:-
एक प्याज के रस में में दो से तीन चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। लगभग आधे से एक घंटे के बाद बालों को धो लें। रेगुलर तरीके से इसका इस्तेमाल करने से बालों को कई फायदे मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *