परिवहन निगम दीपावली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेजकर्मियों को देगा प्रोत्साहन राशि

उत्तराखंड। इस दीपावली पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें चलाने वाली ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य कर्मचारियों पर धनवर्षा होगी। परिवहन निगम ने इसके लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना लांच की है। निगम ने फेस्टिवल सीजन में अधिक से अधिक आय अर्जित करने के लिए यह योजना शुरू की है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर व तकनीकी कर्मचारियों के साथ ही संचालन से सीधे तौर पर जुड़े कर्मचारियों के लिए यह प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यह योजना 11 दिन यानी 30 अक्टूबर से दस नवंबर तक लागू रहेगी। निगम का मकसद है कि चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज पर निगम की सभी बसें पूरी क्षमता के साथ संचालित हों। इसके तहत जिन कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश आएगा, वह बाद में दिया जाएगा। सभी को प्रोत्साहन राशि सीधे डिपो से ही नगद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *